कर्मचारी चयन आयोग (SSC) देश की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL), कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL), तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी निकालती है। SSC साल में कब किस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी और इसकी परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए SSC समय समय पर अपना एग्जाम कैलेंडर भी जारी करती है। अभ्यर्थियों को SSC की भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैंतो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
10वीं पास अभ्यर्थी इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :
SSC की भर्तियों का इंतजार कर रहे 10वीं पास अभ्यर्थी इसकी MTS और जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैलके बीच आवेदन मांगे गए थे और अब इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पाँच जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की जानी है। MTS की अगली भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।वहीं, आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी और अब इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट्स आयोजित किए जा रहे हैं। GD कॉन्स्टेबल की अगली भर्ती केलिए नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और यह 31 मार्च 2023 तक चलेगी। आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा जून 2023 में आयोजित कर सकती है।
12वीं और ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :
12वीं पास अभ्यर्थी SSC की CHSL भर्ती और ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी इसकी CGL भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। CGL भर्ती 2021 के लिए टियर 1 की परीक्षा अभी हाल ही में आयोजित की गई थी और अब CHSL भर्ती 2021 के टियर 1 की परीक्षा 24 मई2022 से 10 जून के बीच आयोजित की जानी है। SSC की इन दोनों भर्तियों के लिए अब फिर से कब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। आयोग द्वारा ऊपर दी गई इन भर्तियों के साथ स्टेनोग्राफर, CPO, जूनियर इंजीनियर तथा अन्य कई भर्तियों का भी आयोजन किया जाता है और अभ्यर्थी इनमें भी हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।