टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 181 जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पदों को भरना है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 07 जून, 2023 तक सभी पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष है। ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग की प्रासंगिक शाखा में तीन साल का पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा/ बी.एससी / बीई / बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 600 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।