कौन कर सकता आवेदन?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ MBA या PGDM (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
इतना मिलेगा वेतन
संविदात्मक प्रबंधन प्रशिक्षु पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 35,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। यह राशि हर महीने दी जाएगी और इसमें नियमों के अनुसार आवश्यक कटौतियां लागू हो सकती हैं।
कैसे करें आवेदन?
- टी बोर्ड इंडिया संविदात्मक प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2026 के लिए आवेदन ईमेल के माध्यम से करना होगा।
- उम्मीदवार अपना विस्तृत बायोडाटा (CV/Resume) तैयार करें।
- बायोडाटा को secretary.tbi-wb@gov.in पर भेजें।
- आवेदन भेजने से पहले सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों की जांच कर लें।
- आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।
- केवल पात्र उम्मीदवारों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।
- अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कितने समय के लिए होगी संविदा नियुक्ति?
मैनेजमेंट ट्रेनी की नियुक्ति 1 वर्ष के लिए संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर होगी। यदि उम्मीदवार का कार्य संतोषजनक रहता है और सक्षम अधिकारी की मंजूरी मिलती है, तो इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, टी बोर्ड इंडिया को यह अधिकार होगा कि वह आवश्यकता पड़ने पर या किसी कारण से अनुबंध अवधि के दौरान कभी भी नियुक्ति समाप्त कर सकता है।