फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: अग्निवीर सीईई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मेरिट लिस्ट में चेक करें अपना नाम; जानें अगले चरण

Sun, 12 Jul 2026 01:44 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army Agniveer CEE Result OUT: भारतीय सेना ने अग्निवीर सीईई 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। 1 से 16 जून के बीच परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Agniveer CEE Result: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एआरओ (Army Recruitment Office)-वार मेरिट सूची पीडीएफ के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। देशभर के विभिन्न सेना भर्ती कार्यालयों के लिए जारी मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम या रोल नंबर शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

CEE परीक्षा पास करना अंतिम चयन नहीं है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरण भी पास करने होंगे। ये चरण इस प्रकार हैं:

  • शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT): इसमें 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसे शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे।
  • शारीरिक माप परीक्षण (PMT): उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन और छाती का माप निर्धारित मानकों के अनुसार जांचा जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार के स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस का विस्तृत मेडिकल परीक्षण होगा।
  • अनुकूलनशीलता परीक्षण: कुछ पदों के लिए भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त परीक्षण भी आयोजित किया जा सकता है।

 

शारीरिक फिटनेस टेस्ट में कैसे मिलेंगे अंक?

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) काफी महत्वपूर्ण होता है। 1.6 किलोमीटर दौड़ के लिए उम्मीदवारों को उनके समय के आधार पर अंक दिए जाएंगे। 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को 60 अंक मिलेंगे। वहीं 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर 48 अंक, 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक 36 अंक और 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर 24 अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


दौड़ के अलावा 10 पुल-अप्स लगाने पर उम्मीदवार को 40 अंक मिलेंगे। वहीं 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे, यानी इन्हें पास करना जरूरी होगा लेकिन इनके लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Agniveer CEE Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने ARO (Army Recruiting Office) या क्षेत्र का चयन करें।
  • संबंधित मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
  • PDF खोलकर Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें