फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी: सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट की भर्ती, 1.51 लाख तक वेतन, आज से आवेदन

Tue, 20 Oct 2026 10:45 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 20 अक्तूबर से शुरू हो रही है। कुल 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्नातक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आयु सीमा, शॉर्टहैंड और टाइपिंग की शर्तें, चयन प्रक्रिया व आवेदन शुल्क की जानकारी जरूर देख लें।
 
विज्ञापन
Supreme Court SPA Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (एसपीए) के पदों पर भर्ती निकाली है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पद हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 20 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

विवरण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026
वस्तुनिष्ठ परीक्षा की संभावित तारीख 7 दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख 8 दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि 8 से 9 दिसंबर 2026
 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: 1 अक्तूबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • शॉर्टहैंड और टाइपिंग: उम्मीदवार को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हासिल करनी होगी। कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान भी जरूरी है।
 

कितनी मिलेगी सैलरी?

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के स्तर-8 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसका शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये प्रति माह है। वेतनमान के तहत अधिकतम राशि 1,51,100 रुपये प्रति माह तक है। इसके अलावा नियमानुसार लागू भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरना होगा। इनमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

1. वस्तुनिष्ठ परीक्षा
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि डेढ़ घंटे होगी। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्न इन विषयों से पूछे जाएंगे:
  • सामान्य अंग्रेजी: 25 प्रश्न
  • सामान्य ज्ञान: 25 प्रश्न
  • न्यायपालिका से संबंधित संवैधानिक प्रावधान: 25 प्रश्न
  • सुप्रीम कोर्ट के नियम: 15 प्रश्न
  • कंप्यूटर ज्ञान: 10 प्रश्न
2. शॉर्टहैंड और टाइपिंग परीक्षा
अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 110 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर पर टाइपिंग गति की परीक्षा भी होगी, जो 20 अंकों की होगी। इसमें 40 शब्द प्रति मिनट की गति अपेक्षित है।

3. साक्षात्कार
चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण 30 अंकों का साक्षात्कार होगा। दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 15 अंक लाना जरूरी है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य और अनारक्षित वर्ग ₹1,500
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक ₹750

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक के भुगतान गेटवे के जरिए करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले शुल्क और छूट से संबंधित शर्तें आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांचें।

सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  1. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  2. सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 की अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।
  3. मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित प्रारूप में मांगी गई जानकारी जमा करें।
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी प्रति और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें