इस तारीख को होगी परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2022 और 27 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 210 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। यह प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट दोनों के लिए जारी किया गया है।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JCA भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।