फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: छात्रों को है CUET यूजी और NEET यूजी की तारीखों के टकराने का डर, जानें क्या है CUET यूजी के आयोजन की संभावित तारीख

Wed, 15 Jun 2022 12:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CUET यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई को समाप्त हो गई है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 9.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस साल से आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। NTA ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 31 मई तक आवेदन मांगे थे। पहली बार आयोजित हो रही इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 9.50 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। छात्रों की संख्या के हिसाब से यह परीक्षा देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है और इससे ज्यादा अभ्यर्थी सिर्फ NEET यूजी में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं CUET (PG) में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप  CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

छात्रों को है CUET यूजी और NEET यूजी की तारीखों के टकराने का डर :

NTA ने CUET यूजी का आयोजन जुलाई के शुरुआत में करने का ऐलान किया है। यह परीक्षा एक दिन में नहीं समाप्त होगी और इसके आयोजन में NTA को कुछ दिनों का समय लगेगा। वहीं दूसरी ओर NEET यूजी का आयोजन 17 जुलाई को होना है। ऐसे में छात्रों को यह डर सता रहा है कि कहीं इन दोनों परीक्षाओं की तारीखें आपस मे टकरा ना जाये। दरअसल इन दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थी 12वीं के बाद हिस्सा लेते हैं और कई अभ्यर्थियों ने इन दोनों परीक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है।

क्या है CUET यूजी के आयोजन की संभावित तारीख :

इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक CUET यूजी का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में होना है। हालांकि NTA ने इसके लिए तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि NTA इस परीक्षा का आयोजन 10 से 15 जुलाई के बीच कर सकती है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA अगले कुछ दिनों के भीतर इन तारीखों का ऐलान कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स  :

CUET के आयोजन में अभी तकरीबन एक महीने का समय बचा है। इन बचे हुए दिनों में छात्रों को इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी कराने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा एक खास CUET Foundation Classes 2022 शुरू किया गया है। इस खास कोर्स से जुड़ने पर छात्रों को लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसलिए आप बिना कोई देर किए आज ही इस कोर्स से जुड़े और देश के टॉप विश्विद्यालयों में पढ़ने का अपना सपना साकार करें। आप ऊपर दिए गए फाउंडेशन क्लास के लिंक पर क्लिक कर इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें