फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Constable Recruitment 2022: हेड काॅस्टेबल भर्ती में चयनित होने वाले इन अभ्यर्थियों को नहीं पहननी पड़ेगी पुलिस की वर्दी, जानिए क्या है पूरी जानकारी

Wed, 15 Jun 2022 12:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म पूरा भर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के कुल 835 पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती की आवेदन विंडो 16 जून 2022 से बंद कर दी जाएगी। ऐसे में भर्ती की पात्रता पूरी कर रहे अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर स्किल टेस्ट व पीईटी के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर अवश्य विजिट कर लें। वहीं अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

किस श्रेणी के हैं कितने पद

पुरुष/महिला

सामान्य वर्ग 

अन्य पिछड़ा वर्ग 

आर्थिक पिछड़ा वर्ग 

अनुसूचित जाति 

अनुसूचित जनजाति 

कुल 

पुरुष

241

137

56

65

60

559

महिला

119

67

28

32

30

276

क्या त्रुटि सुधार में महिला अभ्यर्थियों को भी देनी होगी फीस 

दिल्ली पुलिस की हेड-कॉन्स्टेबल भर्ती  के आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भुगतान करना है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला अभ्यर्थियों को आवेदन फीस में छूट डी गई है। लेकिन त्रुटि सुधार में किसी भी श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान में छूट नहीं  दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें। 

चयन के बाद किसे वर्दी पहनने में मिलेगी छूट 

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस हेड-कॉन्स्टेबल भर्ती में कुल 503 पुरुष उम्मीदवारों के पदों में 15 प्रतिशत पद दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों को दस्तोवेज परीक्षण के समय 40 प्रतिशत डिसेबिल्टी का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इन पदोंं पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स की गणना सिविलियन नेचर के तहत की जाएगी जिन्हें दिल्ली पुलिस की वर्दी नहींं पहननी पडेगी। यह पद केवल पुरूषों के लिए आरक्षित हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के जरिए जारी की गई अधिसूचना देख सकते हैं।     

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें