फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Final Result 2025: एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स हुए चयनित

Fri, 13 Jun 2025 01:59 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Final Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देशभर में अपनी बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने के लिए 505 नए प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती की है। इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रक्रिया और डिलीवरी को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
State Bank of India - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

State Bank of India PO Final Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देशभर में अपनी बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) की नियुक्ति की है। जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा में पास हुए थे और ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, अब sbi.co.in वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह नियुक्ति बैंकिंग इंडस्ट्री में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड में की जा रही प्रमुख भर्तियों में से एक मानी जा रही है। एसबीआई ने शुक्रवार (13 जून) को जारी बयान में कहा कि यह भर्ती देश के विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए की गई है और इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रक्रिया और डिलीवरी को और मजबूत बनाना है। इन नए नियुक्त अधिकारियों को बैंकिंग ऑपरेशंस, कॉरपोरेट क्रेडिट, एग्री-बिजनेस, वेल्थ मैनेजमेंट, ट्रेजरी ऑपरेशंस, बैंकिंग रेगुलेशन एवं कंप्लायंस जैसे विभिन्न विभागों में कार्य करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही इन्हें विदेशी शाखाओं में भी पोस्टिंग का मौका मिल सकता है।

यहां क्लिक करके पीडीएफ करें डाउनलोड... 

विज्ञापन
विज्ञापन

करियर की ऊंचाई तक पहुंचने का मौका

एसबीआई ने बताया कि प्रोबेशनरी ऑफिसर्स को एक सुनियोजित करियर पथ मिलता है, जिसके जरिए वे बैंक के शीर्ष प्रबंधन स्तर तक भी पहुंच सकते हैं। बैंक के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने कहा कि हम इस नए टैलेंट पूल को शामिल करने के साथ ही हमारा लक्ष्य कार्यात्मक और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप संरचित कौशल विकास कार्यक्रमों को लागू करके अपनी मानव संसाधन क्षमताओं को और मजबूत करना है। 

SBI की कुल भर्तियां होंगी 18,000 से अधिक

बैंक के अनुसार, इस साल कुल 18,000 लोगों की भर्ती की जाएगी। इनमें से लगभग 13,500 क्लेरिकल पदों पर और 3,000 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स व अन्य स्थानीय आधार पर नियुक्त अधिकारी शामिल होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में SBI ने 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति की घोषणा भी की थी, जिससे बैंक शाखाओं में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

600 पदों पर होना था चयन

भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए कुल 600 पदों को भरना था। इस परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत प्रारंभिक परीक्षा से हुई थी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू राउंड हुए। फाइनल मेरिट में सिर्फ मेन और इंटरव्यू के अंक जोड़े गए हैं। अंतिम चरण का इंटरव्यू जून के पहले हफ्ते में संपन्न हुआ।

एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, “करियर” विकल्प देखें।
  • अब “Current Openings” टैब चुनें।
  • वर्तमान रिक्तियां अनुभाग के अंतर्गत “प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती (विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2024-25/22)” देखें और उस पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खोलने के लिए “फाइनल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, पीडीएफ खुल जाएगी।  
  • Ctrl+F के जरिए अपना रोल नंबर सर्च करें। 
  • एसबीआई पीओ रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें