करियर की ऊंचाई तक पहुंचने का मौका
एसबीआई ने बताया कि प्रोबेशनरी ऑफिसर्स को एक सुनियोजित करियर पथ मिलता है, जिसके जरिए वे बैंक के शीर्ष प्रबंधन स्तर तक भी पहुंच सकते हैं। बैंक के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने कहा कि हम इस नए टैलेंट पूल को शामिल करने के साथ ही हमारा लक्ष्य कार्यात्मक और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप संरचित कौशल विकास कार्यक्रमों को लागू करके अपनी मानव संसाधन क्षमताओं को और मजबूत करना है।
SBI की कुल भर्तियां होंगी 18,000 से अधिक
बैंक के अनुसार, इस साल कुल 18,000 लोगों की भर्ती की जाएगी। इनमें से लगभग 13,500 क्लेरिकल पदों पर और 3,000 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स व अन्य स्थानीय आधार पर नियुक्त अधिकारी शामिल होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में SBI ने 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति की घोषणा भी की थी, जिससे बैंक शाखाओं में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
600 पदों पर होना था चयन
भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए कुल 600 पदों को भरना था। इस परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत प्रारंभिक परीक्षा से हुई थी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू राउंड हुए। फाइनल मेरिट में सिर्फ मेन और इंटरव्यू के अंक जोड़े गए हैं। अंतिम चरण का इंटरव्यू जून के पहले हफ्ते में संपन्न हुआ।
एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर” विकल्प देखें।
- अब “Current Openings” टैब चुनें।
- वर्तमान रिक्तियां अनुभाग के अंतर्गत “प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती (विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2024-25/22)” देखें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खोलने के लिए “फाइनल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पीडीएफ खुल जाएगी।
- Ctrl+F के जरिए अपना रोल नंबर सर्च करें।
- एसबीआई पीओ रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सुरक्षित रख लें।