SSC Stenographer Result 2022 कौशल परीक्षा 15 और 16 फरवरी को
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परिणाम के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब परीक्षा के अगले चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। अधिसूचना के अनुसार, कुल 13,100 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के पद के लिए और 47,246 स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के पद के लिए स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। योग्य उम्मीदवारों की एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा 15 और 16 फरवरी (अस्थायी रूप से) को आयोजित की जाएगी और विस्तृत कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर उचित समय पर उपलब्ध होगा।
SSC Stenographer Result 2022 अंतिम उत्तर कुंजी जल्द होगी अपलोड
आयोग 27 जनवरी से 10 फरवरी, 2023 तक अपनी वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करेगा। योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 25 जनवरी, 2023 से उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा 08 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/ मार्क्स टैब पर क्लिक कर सकते हैं।