फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनाग्राफर भर्ती का परिणाम जारी, कौशल परीक्षण के लिए 31,080 का हुआ चयन

Sat, 29 Nov 2025 07:57 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Stenographer 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्किल टेस्ट के लिए कुल 31,080 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। इसमें 8,624 उम्मीदवारों को ग्रेड सी पदों के लिए और 22,456 उम्मीदवारों को ग्रेड डी पदों के चुना गया है।
 
विज्ञापन
SSC Stenographer Result 2025 - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Stenographer Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर 2025 भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 8,624 उम्मीदवारों को ग्रेड सी पदों के लिए कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से योग्य घोषित किया गया है और 22,456 उम्मीदवारों को ग्रेड डी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

विज्ञापन

कुल 31,080 उम्मीदवार होंगे कौशल परीक्षण में शामिल

कुल मिलाकर  31,080 अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षण के लिए योग्य घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। विभिन्न कारणों से 32 उम्मीदवारों के एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम रोक दिए गए हैं और 49 आवेदकों की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई है। इसके अलावा, 100 उम्मीदवारों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उत्तर कुंजियों के संबंध में अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले, जहां भी आवश्यक हुआ, उत्तर कुंजियों में संशोधन किया गया है। मूल्यांकन के लिए अंतिम उत्तर कुंजियों का उपयोग किया गया है।"

अंतिम उत्तर कुंजी, योग्य उम्मीदवारों के अंक, कौशल परीक्षा का कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।
 
भर्ती का नाम एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी 2025
स्किल टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवार ग्रुप सी - 8,624 
ग्रुप डी - 22,456 
कुल - 31,080
परीक्षा तिथि 6, 7, 8 और 11 अगस्त, 2025
कुल रिक्तियां ग्रुप सी - 230 
ग्रुप डी - 1,360 
कुल - 1,590
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in.

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा

इस भर्ती की परीक्षा 6, 7, 8 और 11 अगस्त को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को सामान्यीकृत किया गया है। परीक्षा उम्मीदवारों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच आयोजित की गई थी। कुप्रबंधन, तकनीकी गड़बड़ियों और पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

भरी जाएंगी कुल 1,590 रिक्तियां

भर्ती परीक्षा कुल 1,590 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 230 ग्रुप सी और 1,360 ग्रुप डी रिक्तियों के लिए निर्धारित हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 कटऑफ...
एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परिणाम...
विज्ञापन

SSC Stenographer Cut-Off: स्टेनोग्राफर भर्ती की कटऑफ भी जारी

परिणाम के साथ-साथ आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती की कटऑफ भी घोषित की है। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और बाकी श्रेणियों के लिए 20% है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें