SSC Stenographer Grade C, D Exam City Slip: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेस सी, डी भर्ती 2024 के कौशल परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने नवीनतम नोटिस में कहा, “स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2024 के कौशल परीक्षण के उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉग इन करके 07.04.2025 से अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।”