कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 से 12 सितंबर और 15 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।
उम्मीदवार संभावित उत्तर कुंजी में दिए गए किसी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं तो 23 सितंबर रात 11 बजे से 26 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक सवाल/जवाब पर आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। SSC ने आपत्ति शुल्क को पहले के 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है। तय समय के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।