आवेदन से पहले ओटीआर करना जरूरी
नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया पंजीकरण अब मान्य नहीं होगा। साथ ही, आयोग ने आधार आधारित प्रमाणीकरण अपनाने की भी सलाह दी है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सत्यापन आसान हो सके।
रिक्तियां और पात्रता
इस भर्ती के तहत लगभग 731 पद भरे जाएंगे। पदवार और श्रेणीवार विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 1 अगस्त 2026 तक 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही स्टेनोग्राफी का कौशल होना चाहिए। आयु सीमा इस प्रकार है:
- ग्रेड सी: 18 से 30 वर्ष
- ग्रेड सी: 18 से 27 वर्ष
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और यह एक ओपन प्रतियोगी परीक्षा होगी। इसके माध्यम से ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। केवल वही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिनके पास स्टेनोग्राफी में दक्षता होगी।
अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र और शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
नोटिफिकेशन देखें...
हेल्पलाइन और अन्य निर्देश
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार 1800 309 3063 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे और अधूरे आवेदन मान्य नहीं होंगे।
करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार निर्धारित शुल्क देकर अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। रिक्तियों का विस्तृत विवरण समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य या जोन के आधार पर अलग-अलग रिक्तियां नहीं रखी जातीं, बल्कि चयन निर्धारित नियमों और संबंधित विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि गलत जानकारी भविष्य में उनके चयन को प्रभावित कर सकती है।