फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Stenographer 2022: स्टेनोग्राफर भर्ती की चयन प्रक्रिया के इस नियम के बारे में शायद ही होगी आपको जानकारी!

Fri, 16 Sep 2022 02:45 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)  की  ओर  स्टेनोग्राफर  के  ग्रुप - सी  व  डी  पदों  पर  भर्तियां  निकाली  गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन  पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से  20 अगस्त से 5 सितबंर 2022 तक आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की स्टेनोग्राफर ग्रुप - सी व डी पदों की भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में न्यूनतम बारहवीं पास कैंडिडेट्स को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। जिसके लिए पांच सितंबर 2022 तक आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी। इस भर्ती में पुरुषों के साथ महिलाएं भी फार्म भरने का मौका मिला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही आयोग की ओर से आधिकारिक परीक्षा तिथि का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में भर्ती संबंधी किसी भी तरह की जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं। वहीं अगर आप भी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की Current Affairs Ebook - Download Now  की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

समान अंक होने पर किस नियम से किसे मिलेगा चयन

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप - सी व डी भर्ती में दो उम्मीदवारों को समान अंक आने पर उस कैंडिडेट्स को वरीयता प्रदान की जाएगी जिसके पार्ट-I में अधिक नंबर होंगे। इसके अलावा भाग - I में बराबर नंबर होने पर पार्ट-II जिसमें जनरल अवेयरनेस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे के अंकों को वरीयता मिलेगी। वहीं इन दोनों स्थिति में एक जैसे अंक होने पर अधिक आयुसीमा वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। जबकि अंतिम तौर परनाम के अक्षर क्रम में पहले आने वाले अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी अधिसूचना को जरूर देख लें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें