फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Phase 14 Exam Date: एसएससी फेज-14 की परीक्षा तिथि जारी, 16-26 सितंबर तक होगा एग्जाम; एडमिट कार्ड कब आएगा?

Fri, 21 Aug 2026 06:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Selection Post Phase 14 Exam Date 2026: एसएससी ने चयन पद चरण-14 परीक्षा 2026 की तारीख जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर में होगी। स्लॉट बुकिंग और एडमिट कार्ड सितंबर के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Selection Post Phase 14 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने 21 अगस्त 2026 को चयन पद चरण-14 परीक्षा की तारीख से जुड़ा नोटिस जारी किया है। आयोग के अनुसार, एसएससी चयन पद चरण-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों के लिए तारीख और पाली के अनुसार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग केंद्रीय सरकारी विभागों में कुल 2,919 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड और स्लॉट बुकिंग कब शुरू होगी?

पिछले वर्षों और परीक्षाओं के रूझानों को देखें तो हॉल टिकट और स्लॉट बुकिंग सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होने की संभावना है। वहीं, तारीख और पाली के हिसाब से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें क्या हैं?

घटना तारीख
नोटिफिकेशन जारी 13 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू 13 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई 2026, रात 11 बजे
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 5 मई 2026
आवेदन सुधार विंडो 11 से 13 मई 2026
SSC Phase 14 परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड/स्लॉट बुकिंग सितंबर का दूसरा सप्ताह
विज्ञापन

परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे?

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय सवाल अंक
सामान्य बुद्धिमत्ता 25 50
सामान्य जागरूकता 25 50
मात्रात्मक योग्यता 25 50
अंग्रेजी भाषा 25 50
कुल 100 200

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

दिए गए विवरण के अनुसार, प्रत्येक खंड को 15 मिनट में हल करना होगा। सामान्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे होगी, जबकि स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों को 80 मिनट दिए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें