22 को सिटी स्लिप और 26 अगस्त को आएगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है, वे अपने कैंडिडेट लॉगिन से इसकी पुष्टि कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी 22 अगस्त से अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकेंगे। नोटिस के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा होनी है, वे 26 अगस्त से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा पुनर्निधारित के बारे में एसएससी रीजनल ऑफिसेज की ओर से ई-मेल और एसएमएस के जरिए भी जानकारी दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
भर्ती प्रक्रिया करने की दिशा में एसएससी ने उठाए कदम
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए कई सुधार कदम उठाए हैं। इनमें परीक्षा अधिसूचना की अवधि को लगभग 45 दिन से घटाकर 21 दिन करना भी शामिल है। यह जानकारी राज्यसभा को गुरुवार को दी गई। कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में बताया कि इन सुधारात्मक कदमों का असर यह हुआ है कि एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया, जो पहले 15 से 18 महीने में पूरी होती थी, अब 6 से 10 महीने में पूरी हो रही है।