फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Phase 13 Exam Date: आ गई चरण-13 परीक्षा की नई तारीख, 29 अगस्त को होगा आयोजन; इस दिए आएगा एडमिट कार्ड

Thu, 21 Aug 2025 08:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Phase 13 Exam New Date: कर्मचारी चयन आयोग ने चयन चरण-13 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। ताजा नोटिस के अनुसार, परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार जरूरी तिथियां नीचे देख सकते हैं...
 
विज्ञापन
SSC Phase 13 Exam 2025 - फोटो : ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Phase 13 Exam Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग ने चयन चरण-13 परीक्षा (Selection Post Phase-XIII Examination 2025) का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, अब यह परीक्षा 29 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। करीब 59500 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा। आधिकारिक नोटिस वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि 08 अगस्त 2025 को जारी नोटिस (EC 01/07/2025-EC) के संदर्भ में सभी शिफ्ट्स के लॉग्स की गहन जांच के बाद यह फैसला लिया गया है।

22 को सिटी स्लिप और 26 अगस्त को आएगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है, वे अपने कैंडिडेट लॉगिन से इसकी पुष्टि कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी 22 अगस्त से अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकेंगे। नोटिस के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा होनी है, वे 26 अगस्त से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा पुनर्निधारित के बारे में एसएससी रीजनल ऑफिसेज की ओर से ई-मेल और एसएमएस के जरिए भी जानकारी दी जाएगी।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया करने की दिशा में एसएससी ने उठाए कदम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए कई सुधार कदम उठाए हैं। इनमें परीक्षा अधिसूचना की अवधि को लगभग 45 दिन से घटाकर 21 दिन करना भी शामिल है। यह जानकारी राज्यसभा को गुरुवार को दी गई। कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में बताया कि इन सुधारात्मक कदमों का असर यह हुआ है कि एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया, जो पहले 15 से 18 महीने में पूरी होती थी, अब 6 से 10 महीने में पूरी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें