एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, अब सबसे पहले 08 जुलाई, 2022 को एसएससी दिल्ली पुलिस (SSC Delhi Police) कांस्टेबल (ड्राइवर) / हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) जैसी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
वहीं, 10 सितंबर से एसएससी सीजीएल (SSC CGL) के लिए आवेदन शुरू होंगे। जबकि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा (SSC CHSL) 2022 के लिए पंजीकरण एक नवंबर, 2022 से शुरू होगा। इसके बाद एसएससी कांस्टेबल जीडी (SSC Constable GD) परीक्षा अधिसूचना 10 दिसंबर, 2022 को जारी होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सभी एसएससी परीक्षाओं के आवेदन तिथियों और परीक्षा के माह की जांच कर सकते हैं।
ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की सटीक तिथियां अधिसूचना पीडीएफ में अलग से नियत समय पर अधिसूचित की जाएंगी। उम्मीदवार एसएससी की ओर से नौकरियों की नवीनतम अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें या
amarujala.com/jobs पढ़ते रहें।