9 जून तक उपलब्ध रहेगी सुविधा
एसएससी ने बताया है कि उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। यह सुविधा 26 मई 2026 शाम 6 बजे से शुरू हो चुकी है और 9 जून 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
आयोग ने योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के जरिए अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं।
यहां देखें नोटिस...
समय रहते डाउनलोड करने की सलाह
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट समय रहते निकाल लें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद यह रिकॉर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेगा।
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी के व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को तय समय के भीतर ही सभी जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे।