फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Phase 13: पहले ही दिन कुछ केंद्रों पर रद्द हुई चयन 13 परीक्षा, उम्मीदवारों में दिखी नाराजगी

Thu, 24 Jul 2025 07:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Phase 13 Exam 2025: एसएससी की चयन 13 परीक्षा आज शुरू हुई और विवादों के घेरे में आ गई। दरअसल, कुछ केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी पूर्व जानकारी के रद्द कर दी गई, जिसके बाद परीक्षार्थी नाराज हैं।
 
विज्ञापन
SSC Selection Post Phase 13 Exam - फोटो : X(@abhinaymaths)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Selection Post Phase 13 Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा के पहले दिन तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के बाद कुछ केंद्रों पर चयन पद चरण 13 की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा रद्द कर दी है। 24 जुलाई से शुरू हुई एसएससी चयन पद चरण 13 की परीक्षा 1 अगस्त तक चलने वाली है।

विज्ञापन


एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में केंद्र के बाहर लगे नोटिस में लिखा है, "दिनांक 24/07/2025 को सुबह 9.30 से 10.30 के बीच एजुकासा इंटरनेशनल, हुबली केंद्र पर निर्धारित एसएससी स्टाफ सिलेक्शन पोस्ट का कंप्यूटर आधारित परीक्षण तकनीकी खराबी के चलते स्थगित कर दिया गया है।"

साझा किए गए नोटिस में आगे लिखा है, "यह परीक्षा जल्द ही पुनर्निधारित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों आज एसएमएस और ईमेल के माध्यम से इस संबंध में जानकारी प्रदान कर दी जाएगी। उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट के संपर्क में रहें"

विज्ञापन

परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थी परेशान

परीक्षा स्थगित होने के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थी सैंकड़ों किलोमीटर का सफर करके परीक्षा में शामिल होने आए थे। बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा रद्द करने के कारण परीक्षार्थियों को काफी असुविधा हो रही है, जिससे वे काफी नाराज हैं और अपनी व्यथा सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

एक और सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा

एक अलग घटनाक्रम में पवन गंगा एजुकेशनल सेंटर 2 पर भी परीक्षा रद्द हुई। इससे जुड़े नोटिस के अनुसार, पवन गंगा एजुकेशनल सेंटर 2 में 24 को होने वाली एसएससी चरण 13 की परीक्षा प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है। कई जाने माने यूट्यूबर सह शिक्षकों ने भी इसकी आलोचना की।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सभी संबंधित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि पवन गंगा शैक्षिक केंद्र 2 में 24.07.2025 को निर्धारित परीक्षा प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है।"

विज्ञापन

केंद्र आवंटन को लेकर भी विवाद

कई उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर भी चिंता जताई है। कई उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें उनके गृहनगर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र दिए गए और कुछ को तो बिल्कुल अलग राज्यों में परीक्षा केंद्र दिए गए।

कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र ऐसे जिलों में आवंटित किए गए हैं जिन्हें उन्होंने आवेदन पत्र जमा करते समय चुना ही नहीं था। इससे यात्रा के बोझ और अतिरिक्त खर्च को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें