आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की से असंतोष है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इस बार आयोग ने चुनौतियां दर्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। परीक्षा प्रश्नों की विस्तृत समीक्षा के बाद इन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है- Deemed Challenged Questions और Challengeable Questions।
- Deemed Challenged Questions: ये वे प्रश्न हैं जिन्हें आयोग ने खुद समीक्षा योग्य मान लिया है। इन पर उम्मीदवारों को कोई आपत्ति दर्ज करने या शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
- Challengeable Questions: ऐसे प्रश्न जिनमें कोई स्पष्ट त्रुटि नहीं मिली है। इन पर उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
आंसर-की पोर्टल पर रंग कोड
पोर्टल पर रिस्पॉन्स अलग-अलग रंगों में दिखेंगे:
- हरा (Green) - सही उत्तर
- लाल (Red) - गलत उत्तर
- पीला (Yellow) - सही विकल्प
- स्लेटी (Grey) - न किया गया प्रश्न
उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित प्रश्न चुनना होगा, शिकायत बॉक्स में विवरण लिखना होगा, शिकायत का प्रकार चुनना होगा और आवश्यकता पड़ने पर पीडीएफ या जेपीजी फॉर्मेट में सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
परीक्षा का विवरण
एसएससी फेज-13 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित हुई थी। इसमें तीन शैक्षिक स्तर- मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन एवं उससे ऊपर के प्रश्न शामिल थे। वहीं, 29 अगस्त को उन 55,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए पुनः परीक्षा कराई गई जिन्हें तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।