फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: इस दस्तावेज के बिना नहीं कर पाएंगे एसएससी की भर्ती के लिए पंजीकरण! 2025 से OTR प्रक्रिया में हो रहा बदलाव

Wed, 14 May 2025 09:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC OTR 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यह नोटिस अवश्य पढ़ना चाहिए।
 
विज्ञापन
2025 से एसएससी के ओटीआर में होने जा रहा बदलाव - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC: कर्मचारी चयन आयोग 2025 परीक्षा चक्र से अपनी ओटीआर प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगर आप एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती तथा अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

2025 से आधार के माध्यम से होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन

आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस में कहा गया है कि 2025 परीक्षा चक्र से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधार-सक्षम होगा। इसका अर्थ है कि वर्ष 2025 और उसके बाद से होने वाली परीक्षाओं के लिए One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया आधार के माध्यम से होगी। यह व्यवस्था 2 जून 2025 से लागू होगी।

आयोग की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, "सूचित किया जाता है कि 2025 परीक्षा चक्र से, अर्थात् 02 जून 2025 से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) आधार-सक्षम होगा।"

मौजूदा ओटीआर में बदलाव करने के लिए 31 मई तक की मौहलत

आयोग ने 9 मई 2025 को जारी किए गए अपने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के संदर्भ में बताया है कि मौजूदा One Time Registration (OTR) फॉर्म में किसी भी तरह के संशोधन या बदलाव की सुविधा केवल 31 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

यहां देखें एसएससी का हालिया नोटिस
विज्ञापन

गौरतलब है कि आयोग ने बीते शुक्रवार 2025 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। इसमें कई भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2025) की अधिसूचना अब 9 जून को जारी की जाएगी। आयोग ने 2025-26 चक्र के लिए नियोजित अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में भी फेरबदल किया है। संशोधित कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडेर 2025 यहां देखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें