फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; तीन साल तक मान्य रहेगा स्कोर

Wed, 14 May 2025 08:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET 2025 Registration: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 14 मई से शुरू हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पंजीकरण प्रक्रिया 17 जून 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET 2025 Application Form: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार आयोग ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, अब पीईटी स्कोर तीन वर्षों तक मान्य रहेगा। यह बदलाव 2025 और उसके बाद की परीक्षाओं के लिए लागू होगा।

विज्ञापन

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज, 14 मई से शुरू हुई है और 17 जून 2025 को समाप्त होगी। पंजीकरण शुल्क में समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट 24 जून 2025 है। 
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 14 मई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
  • शुल्क संशोधन और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 24 जून 2025
बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह "ग" के पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है।

UP PET 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूपीएसएससी पीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को प्रदान की जाएगी।
 

किन पदों के लिए अनिवार्य है PET परीक्षा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। यदि आप निम्नलिखित पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो पीईटी में शामिल होना आपके लिए जरूरी है:
  • राजस्व लेखपाल
  • ग्राम पंचायत अधिकारी
  • वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक
  • आईटीआई अनुदेशक
  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
  • एक्स-रे टेक्नीशियन
  • एग्रीकल्चर असिस्टेंट
  • राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट
  • अकाउंटेंट एवं ऑडिटर
  • गन्ना विभाग में सर्वेयर
  • यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
  • सम्मिलित तकनीकी सेवाएं

इन सभी Group 'C' पदों पर आवेदन के लिए पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य शर्त है। पीईटी क्वालीफाई किए बिना इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी के लिए शुल्क 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।
विज्ञापन

UPSSSC PET 2025 Form Link: यूपी पीईटी 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।
  • "UP PET 2025 ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • बुनियादी विवरण के साथ रजिस्टर करें।
  • लॉग इन करें, आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • विवरण सत्यापित करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें