SSC Recruitment 2019: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर के पदों पर होने वाली हैं। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने की उम्मीद है। पैटर्न से लेकर तिथियों की पूरी जानकारी यहां मौजूद हैं। पढ़ते हैं आगे...
एसएससी स्टेनोग्राफर 2019-20 ग्रेड सी एंड डी परीक्षा पैटर्न-
एसएससी स्टेनोग्राफर ऑनलाइन टेस्ट 200 मार्क्स का होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया गया है।परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
महत्वपू्र्ण तिथि :
ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : पहले 17 सितंबर, 2019 और अब 20 सितंबर, 2019 है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को पदों पर नौकरी पाने के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है।