कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर बहाली निकाली है। दरअसल आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आयोग ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। MTS के साथ हवलदार के पदों के लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास ही रखी गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC MTS FREE EBooks - Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करना चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के हो। साथ ही फोटो में दोनों आंखें साफ नजर आनी चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों का फोटो 3 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटो अपलोड करने से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 में देख सकते हैं। अगर अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 में दी गई जानकारी के अनुसार अपना फोटो नहीं अपलोड करते हैं तो अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।
अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है तो अभी आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आयोग आवेदन की आखिरी तारीख के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार के लिए 2 मौके देगी। SSC द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है तो वे 5 मई 2022 से 9 मई के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। करेक्शन करने और फॉर्म री-सब्मिट करने के लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। पहली बार अपने आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं, अगर अभ्यर्थी दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं, तो उन्हें 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।