कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा कराई जाने वाली एमटीएस भर्ती-2022-23 की आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती में देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास या उसके समकक्ष योग्यता रखने वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के समाप्त होते ही दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सबसे बड़ा मौका होगा। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में ऩॉन टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्री व मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाता है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के जरिए जारी कैलेंडर के मुताबिक, वर्ष 2022-23 में आयोजित की जाने वाली एसएससी-एमटीएस भर्ती की प्रारम्भिक परीक्षा जून महीने में निर्धारित की गई है। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि अगर आप इसके लिखित एग्जाम की पक्की तैयारी करके सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब पूरा करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम के SSC MTS FREE Online Classes- Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवारों को घर पर सुरक्षित रहकर तैयारी करने का पूरा मौका मिलेगा।
कितनी मिलती है सैलरी :
इस भर्ती परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पे बैंड -1 (Rs.5200 – 20200) + ग्रेड पे 1,800 के हिसाब से सैलरी मिलेगी। एक MTS कर्मचारी का वेतन लगभग 18000 रुपये से 22000 रुपये के बीच होता है। इसके अतिरिक्त इन्हें अन्य भत्तों तथा सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।
ये भी पढ़ें
SSC MTS Eligibility
SSC MTS Syllabus
SSC MTS Best Books
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।