कर्मचारी चयन आयोग (SSC 2019) की बड़ी परीक्षाओं में से एक मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) भर्ती परीक्षा 2019 का पहले चरण का परिणाम जारी हो गया है। इससे पहले आयोग की ओर से यह परिणाम 25 अक्तूबर को जारी होने थे। परीक्षा परिणाम तैयार नहीं होने के चलते आयोग ने घोषणा की तारीख आगे बढ़ा दी थी।
इस परीक्षा में कुल 1,11,162 उम्मीदवार पास हुए हैं। देखा जाए तो कुल 16,783 अभ्यर्थियाें ने उत्तर प्रदेश व बिहार से इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। बता दें कि एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए 38.58 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और कुल 19,19004 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। गौरतलब है कि आयोग ने 12 परीक्षार्थियों के परिणाम को निरस्त कर दिया है। उनके परिणामों में किसी प्रकार की गलती पाई गई है।
SSC MTS पेपर -2 आयोग द्वारा 24 नवंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार अभी तक परीक्षा के परिणाम और उत्तर कुंजी नहीं देख सके हैं, वे अभी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपन परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।