कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC MTS परीक्षा 2019 की अस्थायी आंसर-की जारी कर दी है। SSC MTS परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी आंसर-की को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SSC MTS परीक्षा 2 से 22 अगस्त, 2019 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की में किसी प्रकार की आपत्ति है। तो वे 6 सितंबर से 11 सितंबर, 2019 (शाम 6 बजे) के बीच केवल ऑन-लाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपत्ति के लिए 100 रुपये प्रति आपत्ति भुगतान करना होगा। उम्मीदवार अपने रिस्पांस शीट्स के रूप में प्रिंट-आउट ले सकते हैं। उपरोक्त निश्चित समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।
इस वर्ष एसएससी द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 10, 674 पदों पर भर्ती आयोजित की थी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए लगभग 38 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। और परीक्षा में लगभग 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।