फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Result: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 08 Oct 2022 11:14 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Result: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC MTS Tier 1, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Result: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने एमटीएस और हवलदार (CBIC & CBN) टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आद 08 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की प्रक्रिया....

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
जानकारी के मुताबिक एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में एमटीएस के लिए 44,590 और हवलदार के लिए 24,570 उम्मीदवारों को राउंड-2 के लिए चयनित किया गया है। इन सभी को भर्ती के अगले चरण PET/PST और टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग राज्यवार कटऑफ भी जारी किया है।

कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC MTS Tier 1, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद 02 अगस्त, 2022 को आयोग ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को 07 अगस्त, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था। 
विज्ञापन

ऐसे चेक करें परिणाम
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपने रोल नंबर को Ctrl+F की मदद से सर्च करें।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें