फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS, Havaldar 2023: 4000 पदों पर हो रही एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती, यहां जानें पात्रता मानंदड व उम्र सीमा

Mon, 03 Jul 2023 06:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर परीक्षा के लिए उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 को रात्रि 11 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SSC MTS (टियर-I) कंप्यूटर-आधारित परीक्षा सितंबर में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल अस्थायी रूप से 3954 पदों को भरना है, जिनमें से एमटीएस के तहत रिक्तियां 2196 हैं जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए रिक्तियां 1758 हैं।

परीक्षा मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर -1 में), एक सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों /कार्यालयों और विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न संवैधानिक निकायों/ वैधानिक निकायों/ न्यायाधिकरणों आदि और हवलदार (सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर-1 में), एक जनरल वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद आदि पर नियुक्तियां की जाएंगी।

 

SSC MTS, Havaldar Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां: 30 जून से 21 जुलाई
  • ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई (रात 11.00 बजे)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय: 22 जुलाई (रात 11.00 बजे)
  • ऑफ़लाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय: 23 जुलाई (रात 11.00 बजे)
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कामकाजी घंटों के दौरान): 24 जुलाई
  • ऑनलाइन फॉर्म सुधार विंडो: 26-28 जुलाई
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि: सितंबर 2023

 

SSC MTS, Havaldar Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

पात्रता मापदंड के तहत आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2023 की तिथि के अनुसार की जाएगी- 

सीबीएन (राजस्व विभाग) में एमटीएस और हवलदार के लिए 18-25 वर्ष।

सीबीआईसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस के कुछ पदों के लिए 18-27 वर्ष।

आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता : एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या मैट्रिक पास या समकक्ष होना चाहिए। अधिसूचना में अधिक जानकारी. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

SSC MTS, Havaldar के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि महिला/ एसटी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईएसएम श्रेणी के आवेदक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

 
विज्ञापन

SSC MTS, Havaldar Recruitment परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
  3. 'मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2023' में 'अप्लाई' पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें