SSC MTS 2024: नई रिक्तियां घोषित
SSC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के कुल 11,518 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से:
- MTS पदों के लिए 8,079 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
- CBIC और CBN विभागों में हवलदार पदों के लिए 3,439 पद खाली हैं।
- पहले, SSC MTS भर्ती के लिए कुल 9,583 पदों की घोषणा की गई थी। अब आयोग ने 1,935 अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं।
SSC MTS 2024: आयु वर्ग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग ने आयु वर्ग के आधार पर एमटीएस पदों को दो श्रेणियों में विभाजित किया है:
- 18 से 25 वर्ष आयु समूह – इस श्रेणी में 6,886 रिक्तियां शामिल हैं।
- 18 से 27 वर्ष आयु समूह – इस श्रेणी में 1,193 पद खाली हैं।
राज्यवार रिक्तियों की बात करें तो दिल्ली में सबसे अधिक वैकेंसी घोषित की गई हैं।
- 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लिए 567 पद उपलब्ध हैं।
- 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग में 1,582 पद निर्धारित किए गए हैं।
SSC MTS Selection Process: भर्ती प्रक्रिया में शामिल चरण
इस भर्ती में कुल चार चरणों की चयन प्रक्रिया होती है:
- लिखित परीक्षा (CBT मोड में)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण (Medical Test)