फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2021: कब से जारी किए जाएंगे MTS के एडमिट कार्ड, क्या इस बार जल्दी शुरू होगी ये प्रक्रिया

सार

SSC की ओर से एमटीएस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थियों के पास अब लगभग दो महीने का ही समय बचा है।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने भी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए आवेदन किया था और अब इसके एग्जाम और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो आज हम आपके साथ इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। बता दें कि SSC ने MTS की परीक्षा तारीखों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। इसके लिए एग्जाम 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2021 होंगे। इससे पहले इन परीक्षाओं को 1 से 20 जुलाई के बीच कराया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। अगर आप प्रतियोगी छात्र हैं तो आप सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे SSC MTS कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

कब होना है एग्जाम का आयोजन 

आपको बता दें कि मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के आयोजन के लिए एसएससी ने आधिकारिक तौर पर तारीखों की घोषणा कर दी है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किए गए  ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक MTS पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए SSC ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इससे पहले इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 से 20 जुलाई के बीच कराया जाना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था।

कब से जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक प्रवेश पत्र जारी किए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

घर बैठकर करें पक्की तैयारी 

अगर आपको इस बचे हुए समय में घर बैठे-बैठे ही एमटीएस की पक्की तैयारी करनी है तो आपको इस कोर्स का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। यहां अभ्यर्थियों की 110 घंटे की लाइव क्लासेस के जरिए तैयारी कराई जा रही है साथ ही 100 से ज्यादा पीडीएफ मटीरियल भी दिए जा रहे हैं। यहां आप मॉक टेस्ट और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। इसके अलावा सफलता पर NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk समेत लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्स मौजूद हैं। आप Safalta-app डाउनलोड इन कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें