फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2021: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले MTS एग्जाम से जुड़ी इन जरूरी बातों को जान लें, वरना हो सकता है नुकसान

सार

एसएससी MTS पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आयोग द्वारा 5 से 20 अक्टूबर तक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों को कई नियमों का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2021 में आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों की भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब इसके प्रवेश पत्र जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य कराया जाएगा। इस बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए अभ्यर्थियों को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। चूंकि इस परीक्षा का समय बेहद ही नजदीक आ चुका है ऐसे में उम्मीदवारों को पहले से ही एग्जाम से जुड़े सभी नियमों के बारे में जानकारी के लेनी चाहिए। इसलिए आज हम आपके साथ इस लेख में कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करने जा रहे हैं जोकि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो बाकी बचे समय में पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए।

कब से जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड, पहले ये जान लें 

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक कई चरणों में परीक्षा का आयोजन कराया जाना है। एसएससी के पूर्व नियमों के अनुसार इस एग्जाम के लिए भी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से एक सप्ताह पहले ही जारी किए जाएंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।  

ध्यान रखें ये जरूरी नियम 

आगे पढ़ें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें