फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां दिए लिंंक से करें डाउनलोड

Sun, 28 Jul 2019 10:12 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी एमटीएस 2019 परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। अलग-अलग शिफ्ट में ये परीक्षा पूर्ण होगी। परीक्षा में उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों को आयोग द्वारा नॉर्मलाइज्ड किया जाएगा। एसएससी एमटीएस टीयर I परीक्षा के एडमिट कार्ड क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं। इससे पहले एसएससी ने एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया था और उस वक्त केवल उत्तर प्रदेश और बिहार के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन तक डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या नाम का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


SSC MTS एडमिट कार्ड 2019: ऐसे करें अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: उसके बाद एमटीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4: अपना एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।

उम्मीदवार को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है और साथ ही एक फोटो आईडी प्रूफ लाना आवश्यक है। यदि फोटो आईडी प्रूफ में उम्मीदवार की जन्म की तिथि नहीं है, तो उन्हें अपने जन्म की तारीख के प्रमाण के रूप में कोई अन्य दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें