फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2022: आवेदन प्रक्रिया होने जा रही है समाप्त, इस बार यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए क्यों है खास, जानें यहाँ

सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा MTS और CBIC एवं CBN में हवलदार के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू की थी।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। SSC ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च 2022 से की थी और यह 30 अप्रैल 2022 को समाप्त हो जाएगी। आयोग ने पहले ही नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह चेतावनी दे दी है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC Online Video Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
लेखपाल सिलेबस
लेखपाल सैलरी 

यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए क्यों है खास :

इस बार की MTS भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास है। दरअसल SSC ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के पदों पर भी भर्ती निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस बार MTS के साथ CBIC और CBN में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती की जाएगी और इनके लिए भी 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। MTS भर्ती में पिछले कुछ सालों से रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही थी। इसलिए इस बार MTS के साथ हवलदार के पदों पर भी भर्ती निकलने से अभ्यर्थी काफी खुश हैं।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। इस टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 15 मिनट में 1600 मीटर चलना होगा और 30 मिनट में 8 किमी साइकिल चलानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में 1 किमी चलना होगा और 25 मिनट में 3 किमी साइकिल चलानी होगी।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें