फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2022: MTS में सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थी को कितने वर्षों में मिलता है पहला प्रमोशन और पदोन्नति के बाद कितनी बढ़ती है सैलरी

सार

SSC द्वारा MTS भर्ती के लिए मार्च के महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके अलावा भी कई भर्तियों के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2022-23 में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत इस साल आयोजित की जाने वाली कई भर्तियों के संबंध में अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, एमटीएस (MTS) पदों पर होने वाली भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना मार्च के महीने में जारी की जा सकती है। इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर रिक्त चल रहे पदों पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए टियर-1 एग्जाम का आयोजन जून, 2022 में किया जाना है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम लॉन्च किए गए खास SSC Onine Coching Classes- Join Now को ज्वॉइन कर घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं।  

शैक्षणिक योग्यता 

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने आवेदन शुरू होने की तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल/मैट्रिक/सेकेंड्री की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। इसके अलावा आयोग द्वारा निर्धारित की गई आयुसीमा को पूरा करता हो। 

क्या है प्रमोशन दिया जाने का नियम 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के जरिए एमटीएस पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा व उनकी कार्यशैली के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है, जिसके बाद उनकी मासिक सैलरी में भी बढ़ोत्तरी कर दी जाती है। एमटीएस पद पर नियुक्ति मिलने के तीन वर्षों के भीतर ही अभ्यर्थी को पहला प्रमोशन मिल सकता है, जिसमें उसके तत्कालीन वेतन में लगभग 19,00 रुपये की वृद्धि कर दी जाती है। इसके बाद अच्छे आचरण व कुशल कार्यशैली वाले कैंडिडेट्स को तीन वर्षों के पश्चात दूसरी बार पदोन्नति मिलने के प्रावधान होता है। इसमें उसकी सैलरी में करीब 2000 से 2200 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की जाती है। पाँच वर्षों तक लगातार अपनी सेवा देने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे प्रमोशन के लिए पात्र माना जाता है, जिसमें उसके वेतन में 2400 रुपये की वृद्धि हो जाती है। साथ ही अंतिम प्रमोशन में अभ्यर्थी की मासिक सैलरी में लगभग 5,400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वृद्धि किए जाने का प्रावधान है। इस संबंध में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट कर लेना चाहिए। 

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें