फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022 : NDA-NA भर्ती में शामिल होने जा रहे ऐसे अभ्यर्थी यात्रा भत्ता पाने के भी हैं हकदार, जानें क्या है पूरी बात

सार

NDA/NA I परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का सफर - फोटो : आईएएफ ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2022 को जारी किया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी इसी तारीख से शुरू हो गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार महिला अभ्यर्थियों के लिए NDA में 19 सीटें आरक्षित हैं। वहीं, अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA परीक्षा 2022 की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थी यात्रा भत्ता पाने के भी हैं हकदार 

इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी यात्रा भत्ता पाने के भी हकदार हैं। हालांकि, यात्रा भत्ता सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाता है, जो लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं। SSB इंटरव्यू में भी परमानेंट और शार्ट सर्विस कमीशन के लिए एक एक बार ही यात्रा भत्ता दिया जाता है और अगर कोई अभ्यर्थी एक ही तरह के कमीशन के लिए दूसरी बार SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो वे यात्रा भत्ता पाने के हकदार नहीं होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
NDA सैलरी 
NDA सिलेबस
NDA एलिजिबिलिटी
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

कुल कितने पदों के लिए हो रही है परीक्षा 

NDA/NA I परीक्षा 2022 के जरिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन 400 पदों में से 370 पद NDA के लिए और 30 पद NA के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। वहीं, NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें