फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JSA/LDC 2023 Result: एसएससी की जेएसए/एलडीसी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, जानें विभाग-वार कितनी गई कटऑफ

Thu, 18 Sep 2025 07:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JSA/LDC 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क 2023 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया। विदेश मंत्रालय कैडर सेल में 1, पासपोर्ट संगठन में 35 और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया में 19 पदों पर चयन हुआ।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JSA/LDC 2023 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर सचिवालय सहायक (Junior Secretariat Assistant)/लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk) ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा विदेश मंत्रालय (MEA) कैडर सेल, सेंट्रल पासपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (CPO) और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) कैडर के रिक्त पदों के लिए आयोजित हुई थी।

विज्ञापन


नोटिस के अनुसार, 2023 के लिए अंतिम रिक्तियां इस प्रकार थीं – विदेश मंत्रालय कैडर सेल में 1 पद, सेंट्रल पासपोर्ट ऑर्गनाइजेशन में 35 पद और ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया में 19 पद। हालांकि, 2023 में MEA Cadre Cell, MEA CPO और RGI कैडर का परिणाम पहले उपलब्ध नहीं कराया जा सका था क्योंकि उस समय रिक्तियां नहीं थीं।

विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों का विवरण

  • विदेश मंत्रालय (कैडर सेल): 1 रिक्ति पर 1 अभ्यर्थी का चयन हुआ। अंतिम चयनित का स्कोर 187.50 अंक रहा।
  • सेंट्रल पासपोर्ट ऑर्गनाइजेशन: 35 पदों के लिए 1 उम्मीदवार की सिफारिश की गई। यहां अंतिम चयनित का स्कोर 167.75 अंक रहा। चयनित में से 1 एससी उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में क्वालीफाई किया।
  • ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI): 19 पदों के लिए 2 उम्मीदवारों की सिफारिश हुई। अंतिम चयनित का स्कोर 130.50 अंक रहा। इनमें 1 एसटी उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में क्वालीफाई हुआ।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि टाई की स्थिति में चयन क्रम तय करने के लिए पेपर-I व II में प्राप्त अंक और उम्मीदवार की जन्मतिथि को आधार बनाया गया।

एसएससी ने यह भी कहा है कि परिणाम फिलहाल अस्थायी (provisional) है। अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनकी पात्रता की शर्तें पूरी करने और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करेगी। जल्द ही योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों के अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें