फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: सिक्योरिटी गार्ड पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 800 अभ्यर्थी एग्जाम में होंगे शामिल

Thu, 18 Sep 2025 04:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Vidhan Sabha Bharti: बिहार विधान सभा सचिवालय ने सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 800 अभ्यर्थी पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Vidhan Sabha PET Security Guard Admit Card: बिहार विधान सभा सचिवालय ने सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

20 सितंबर पीईटी परीक्षा

बिहार विधान सभा सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड के कुल 180 पदों पर भर्ती करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित 800 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक जांच/दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया गया है। सचिवालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 20 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

20 सितंबर 2025 को पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित होगी, 21 सितंबर 2025 को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, जबकि 22 सितंबर 2025 को रिजर्व दिवस निर्धारित किया गया है।

परीक्षा केंद्र और समय

पीईटी परीक्षा का आयोजन स्काउट एंड गाइड - वी.एन. शर्मा इंस्टीट्यूट पार्क, रेल डीएसपी कार्यालय के सामने, खगौल, पटना  801105 में किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग टाइम पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 20 सितंबर को पुरुष अभ्यर्थियों, 21 सितंबर को महिला अभ्यर्थियों, जबकि 22 सितंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिशानिर्देशों का करना होगा पालन

  • एडमिट कार्ड केवल बिहार विधान सभा की वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in से डाउनलोड करना होगा। डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
  • परीक्षा वाले दिन समय पर पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड व फोटो पहचान पत्र जरूर लाएं।
  • तय समय पर परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • केंद्र पर तलाशी होगी और बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी, वरना अनुपस्थित माना जाएगा।
  • परीक्षा के दौरान बिना अनुमति के बाहर जाना मना है। बाहर जाने पर दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • यदि परीक्षा देर से शुरू होती है या बीच में रुकती है, तो अधिकारियों के बताए निर्देशों का पालन करना होगा और धैर्य रखना होगा।
  • परीक्षा का समय बदला नहीं जाएगा और आने-जाने के लिए कोई खर्चा (भत्ता) नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें