अंतिम तिथि और रिक्तियां
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2024 है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों की घोषणा की है।
एसएससी जेएचटी के लिए राष्ट्रीयता/नागरिकता
अभ्यर्थी को या तो
(i) भारत का नागरिक होना चाहिए, या
(ii) नेपाल का नागरिक होना चाहिए, या
(iii) भूटान का नागरिक होना चाहिए, या
(iv) भारतीय मूल का व्यक्ति होना चाहिए जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तंगानिका और जंजीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के लिए आया हो।
शैक्षणिक योग्यता
एसएससी जेएचटी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रासंगिक विषयों में मास्टर डिग्री है। विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवारों के सलाह दी जाती है कि वो एक बार अधिसूचना अवश्य देख लें।
इतनी होनी चाहिए उम्मीदवार की आयु
योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए । हालांकि, सरकार द्वारा तय मानदंडों के आधार पर आयुसीमा में छूट लागू है।
चयन प्रक्रिया
आयोग निम्नलिखित चार चरणों में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना होगा।
चरण 1) लिखित परीक्षा (टियर- I)
चरण 2) लिखित परीक्षा (टियर- II) - सब्जेक्टिव
चरण 3) दस्तावेज सत्यापन
चरण 4) चिकित्सा परीक्षण