फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Recruitment 2023: जूनियर हिंदी अनुवादक सहित 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, करीब डेढ़ लाख रुपये तक वेतन

Thu, 24 Aug 2023 03:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JHT Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक है। 

विज्ञापन

SSC JHT Recruitment रिक्तियों का विवरण

एसएससी जेएचटी आवेदन पत्र सुधार विंडो 13 और 14 सितंबर, 2023 को खुलेगी। एसएससी का यह भर्ती अभियान संगठन में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के 307 पदों को भरेगा। 

  • जूनियर हिंदी अनुवादक: 21 पद

  • कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: 13 पद

  • जूनियर ट्रांसलेटर: 263 पद

  • वरिष्ठ अनुवादक: 01 पद

  • वरिष्ठ हिंदी अनुवादक: 09 पद

SSC Vacancy आवेदन शुल्क

आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC Recruitment आयुसीमा

एसएससी जेएचटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी, उम्मीदवार का जन्म 02.08.1993 से पहले और 01.08.2005 के बाद में नहीं हुआ हो।

SSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।

  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

SSC Recruitment वेतन

  • केंद्रीय सचिवालय,सशस्त्र बलों में जूनियर अनुवाद अधिकारी (जेटीओ) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के मुताबिक 35400 रुपये से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालय, विभाग/संगठन में जूनियर हिंदी अनुवादक (जेएचटी)/जूनियर अनुवाद अधिकारी (जेटीओ) जूनियर अनुवादक (जेटी) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के मुताबिक 35400 रुपये से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालय, विभाग/संगठन में वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (एसएचटी)/वरिष्ठ अनुवादक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के मुताबिक 44900 रुपये से 1,42,400 रुपये वेतन मिलेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें