17 अगस्त को होगा पीएसटी
फिजिकल टेस्ट का आयोजन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का पीएसटी उनके कॉल लेटर में दिए गए संबंधित केंद्र पर होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। कॉल लेटर में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी।
तारीख, समय और केंद्र में बदलाव नहीं होगा
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि पीएसटी के लिए आवंटित तारीख, समय और केंद्र अंतिम होंगे। इनमें बदलाव के किसी अनुरोध पर आयोग विचार नहीं करेगा। उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर में दी गई जानकारी के अनुसार ही पीएसटी केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
पीएसटी के बाद होगी दस्तावेज जांच
पीएसटी में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल जांच (DME) और जरूरत पड़ने पर रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के लिए बुलाया जाएगा। ये प्रक्रियाएं लगातार दिनों में हो सकती हैं और इनका कार्यक्रम एक सप्ताह तक बढ़ सकता है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट sscer.org पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिस पर क्लिक करें।
- “Download Admit Card/Call Letter for appearing in PST of Combined Hindi Translators Examination, 2025” लिंक पर जाएं।
- रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें।
- कॉल लेटर डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार पीएसटी केंद्र पर जाने से पहले कॉल लेटर में दर्ज तारीख, रिपोर्टिंग समय, केंद्र और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।