स्क्राइब के लिए तुरंत करें आवेदन, पिछले आवेदन निरस्त
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की आवश्यकता है, उन्हें तुरंत नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए सभी पुराने रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए हैं। एसएससी के अनुसार, अब स्क्राइब रजिस्ट्रेशन आधार ऑथेंटिकेशन प्रणाली के साथ एकीकृत कर दिया गया है, इसलिए हर इच्छुक स्क्राइब को नया नामांकन कराना अनिवार्य है।
14 दिसंबर को होगी परीक्षा
पेपर-II की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड और स्क्राइब एंट्री पास परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। इस चरण में कुल 552 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है, जिसमें केवल पेपर-I में सफल उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे।
जेएचटी पेपर-II में उम्मीदवारों की अनुवाद क्षमता और निबंध लेखन कौशल की जांच की जाएगी। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और अवधि दो घंटे रहेगी। अभ्यर्थियों की भाषा दक्षता और विषय-ज्ञान का मूल्यांकन वर्णनात्मक रूप में किया जाएगा।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना स्क्राइब रजिस्ट्रेशन (यदि लागू हो) पूरा करें, परीक्षा शहर की स्लिप डाउनलोड रखें और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।