कौन कर सकता है आवेदन?
- बी.कॉम. स्नातक प्रशिक्षु: 3 वर्षीय पूर्णकालिक यूजीसी-मान्यता प्राप्त वाणिज्य स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
- सिविल इंजीनियरिंग अपरेंटिस: सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा, जो एआईसीटीई या राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो, आवश्यक है।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1/12/2025 तक 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित प्रशिक्षुओं को भारत सरकार और NCL के मानदंडों के अनुसार मासिक वजीफा मिलेगा। स्नातक प्रशिक्षु (बी.कॉम.) को 12,300 रुपये प्रति माह और डिप्लोमा अपरेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग) को 10,900 रुपये प्रति माह का वजीफा प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित है। ऑनलाइन आवेदन एनएटीएस पोर्टल से करें, अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद मेरिट सूची तैयार कर अंतिम प्रशिक्षुता अनुबंध किया जाएगा।