फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC 2019: ट्रांसलेटर और प्राध्यापक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Sat, 16 Nov 2019 02:23 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SSC - फोटो : SSC
विज्ञापन

SSC : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि परीक्षार्थी परीक्षा के एडमिट कार्ड को 26 नवंबर, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ - आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट साथ ले जाना होगा। 

JHT परीक्षा तीन चरण में आयोजित की जाती है। पेपर -1 पेपर - 2 जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होती है। उम्मीदवार परीक्षा के एडमिट कार्ड नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JHT एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : अब एडमिट कार्ड विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3 : संबंधित क्षेत्र वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 4 : अब SSC JHT एडमिट कार्ड 2019 पर क्लिक करें।
चरण 5 : नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 6 : अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर, उसे चेक करें। 
चरण 7 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SSC JHT परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें :  SSC CGL Result: ढाई साल बाद जारी हुआ परीक्षा परिणाम, यहां है डायरेक्ट लिंक  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें