IBPS RRB : इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल I और ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए रिजर्व लिस्ट रीजनल रूरल बैंक (RRB) भर्ती के लिए जारी कर दी गई है। आईबीपीएस आरआरबी 2018 प्रोविशनल अलॉटमेंट रिजर्व लिस्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार अपने संबंधित प्रोफाइल में लॉग इन करके चयन लिस्ट को चेक कर सकते हैं। रिजर्व लिस्ट 16 दिसंबर, 2019 तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस अधिकारी स्केल II और III पदों के लिए जल्द ही रिजर्व अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।