आपत्ति दर्ज कराने की है सुविधा
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 09 अक्तूबर, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे।
इस तारीख को हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा कर के एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी परिणाम भी आधारित होंगे।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे SSC JHT Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब पर उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।