फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JHT 2019: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 14 May 2019 02:14 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JHT 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 मई को जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार SSC JHT के प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। SSC JHT प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को होम स्क्रीन पर लॉगिन विंडो में अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर या नाम और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के वही उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है। SSC JHT प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों प्रवेश पत्र को सही से जांच लें की प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं है। त्रुटि मिलने पर प्राधिकारण से संपर्क कर सुधार करना चाहिए। 

-
जो उम्मीदवारों 26 मई, 2019 को परीक्षा में शामिल होंगे। SSC JHT परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को तीन रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो और किसी एक फोटो पहचान प्रमाण - आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, पता और परीक्षा केंद्र का कोड, उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, परीक्षा की तारीख और समय सभी चीजें अंकित हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

SSC JHT ऐसे करें अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड-
  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जांए।
  • प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर प्रवेश पत्र होगा जिस विषय का प्रवेश पत्र है उस पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 
  • अब अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

SSC JHT परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें